ऎसे पुरुषों पर मर मिटती है महिलाए – इन 5 गुणों को अपनाकर अपनी प्रेमिका का दिल जीते

महिलाओं के पसंद की बात करे तो लड़को को अक्सर ये लगता है के इन्हे

  • अच्छे दिखने वाले लड़के या
  • जिनके पास बड़ी-बड़ी कार, पैसे वाले लड़के, पसंद होते है। 

पर यह सच नहीं है। शायद इसीलिए महिलाओं को समझना मुश्किल है😉

कई पुरुष अभी भी महिलाओं की पसंद को लेकर रूढ़िवादी सोच रखते हैं। आइये इस ब्लॉग में देखते है की महिलाओं को कैसे पुरुषों पसंद है।

ऎसे पुरुषों पर मर मिटती है महिलाए!

हमारे मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ प्रिया के अनुसार, महिलाएं स्वभाव से ही भावुक होती हैं, इसलिए उन्हें विशेष प्रकार के पुरुष पसंद होते हैं।

महिलाओं की पसंद, लडको को लेकर काफी अनोखी और अलग होती है। ज़माने कितना भी बदले- दादीजी से लेकर आज की आधुनकि स्त्री तक, इस बारे में उनके उत्तर लगभग एक सा ही मिलेगा।    

अगर आप भी अपने क्रश को या उस ख़ास दोस्त के मन में अपने प्रति प्यार जगाना चाहते है तो इस ब्लॉग को ध्यान से पढ़िए।  

विचारशील व्यक्ति

अंग्रेजी में कहावत है

It’s the thought that counts

अर्थार्त विचार मायने रखते है।

महिलाए छोटी-छोटी चीज़ो के बारे में बोहोत ज्यादा सोचती रहती है, इसी में अगर कोई पुरुष उनके लिए कुछ सोचे तो इनके दिल में उसके लिए ख़ास जगह बन जाती है। विचारशील पुरुष महिलाओं लिए कार का दरवाज़ा खोलते हैं, डिनर पर कुर्सी ऑफर करते हैं, डिनर का बिल चुकाते हैं और अपने साथी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं। वे इस बात का पूरा ख़्याल रखते हैं कि अपने प्रेमिका को कोई परेशानी न हो। 

मनोवैज्ञानिक कारण-

विचारशील पुरुषो के साथ रहकर महिलाओ में आत्मविश्वास बढ़ जाता है। उन्हें अपने आप में सकारात्मक बदलाव दीखता है और वो अपने साथी से ज्यादा प्रेम करने लगती है। आप भी विचारशील पुरुष होकर कभी कभी उन्हें चॉकलेट, फूल, टेडी जैसे गिफ्ट्स भेट दे सकते है।  

बुद्धिमान पुरुष

कहते है कि पुरुषों की खूबसूरती उनकी इंटेलिजेंस (बुद्धि) में छिपी होती हैं। अगर कोई पुरुष सिर्फ खूबसूरत हो, परन्तु अक्ल की कमी हो तो ऐसे पुरुषों से महिलाओ को दूर रहना पसंद हैं। बुद्धिमान साथी के होने से महिलाओं को खुद भी कई नयी चीज़े सीखने समझने का अवसर मिलता है। ऐसी पुरुष बोरिंग विषय नहीं बल्कि बौद्धिक रूप से उत्तेजक बातचीत करते है। 

मनोवैज्ञानिक कारण-

किसी भी रिश्ते को जुड़े रहने के लिए बौद्धिक संबंध बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अगर आप अपनी प्रेमिका से इंटेलिजेंस लेवल पर जुड़ गए तो इसे प्यार और दीर्घकालिन रिश्ते में बदलने वक़्त नहीं लगेगा।  

आत्मविश्वासी आदमी

जो पुरुष कॉन्फिडेंस से लबालब हो, ख़ुद पर पूरा भरोसा, तथा इरादे प्रबल वाला – कोई भी महिला अपने साथी के रूप में पसंद करेगी। ऐसे पुरुषों की बातों और व्यवहार से ही उनका आत्मविश्वास झलकता है।

ये दूसरे पुरुषों से ईर्ष्या नहीं रखते, जिसके कारण इन्हें अपनी पत्नी के पुरुष सहकर्मी और दोस्तों से भी कोई ख़तरा महसूस नहीं होता। आत्मविश्वास से भरा इनका दबंग स्वभाव महिलाओं को बेहद पसंद आता है।

कॉन्फिडेंट पुरुष किसी भी बात में महिलाओं पर निर्भर नहीं रहते, वे ख़ुद के निर्णय ख़ुुद लेते हैं। इसलिए वे आत्मविश्‍वासी पुरुषों से जल्दी प्यार कर लेते है।  

मनोवैज्ञानिक कारण-

हम अपने आप को जिस तरह देखते है दुनिया भी हमारे प्रति वही पूर्वधारणा रखती है। इसलिए जिन पुरुषों को खुद पर भरोसा होता है, वह खुद के favourite तो होते ही है, साथ में महिलाओ के भी पसंदीदा होते हैं।

देखभाल करने वाला व्यक्ति

दुनिया में हर महिला को एक केयरिंग पार्टनर की जरूरत होती है। जो उनका ध्यान रखे और उनकी देखभाल करे। केयरिंग पुरुष अपने प्रेमिका को सम्मान देते है, उनके साथ नम्रता पूर्वक पेश आते है, उनकी भावनाओं को समझते है और उनके निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करते। 

ऐसी पुरुषो को महिलाओ के मूड स्विंग्स समझ आते है और वो उनका ख़ास तौर पर ध्यान रखते है। इन्ही बातों के वजह से महिलाए केयरिंग पुरुषों पर आसानी से विश्वास करती है।

मनोवैज्ञानिक कारण-

जो लड़के, महिलाओं की फ़िक्र करते है। उन महिलाओं के मन में उनके प्रति प्रेम भावना जाग उठती है।  

मजाकिया पुरुष

हर दम गुस्से में या टेंशन में रहने वाले पुरुष महिलाओ को बिलकुल पसंद नही फिर चाहे वो दिखने में कितने ही अच्छे क्यू न हो। वो विनोदी और मजाकिया पुरुषों के साथ रहना पसंद करती है। जो उनकी उदासी दुर कर सके। कई अध्ययनों के मुताबिक महिलाएं अपने मित्र और प्रेमी मजाकिया स्वभाव के चाहती है।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कपिल शर्मा की तरह चुटकुले सुनाने की जरूरत है, बल्कि एक पुरुष जो कोई भी पल को हल्का कर सके।  

मनोवैज्ञानिक कारण-

हसने से हमारे शरीर में होर्मोनेस रिलीज़ होते है जो हमारे मूड अच्छा करते है और हमे खुश रखते है।जब महिलाएं ऐसे हंसमुख स्वभाव वाले पुरुष के साथ रहती हैं, तो वे अपना सारा तनाव, काम का बोझ भूल जाती हैं और ऐसे पुरुषों के साथ अपना अधिकतम समय बिताने की उम्मीद करती हैं।

महिलाओं के पसंद निष्कर्ष

लुक्स और पैसा किसी इंसान के पास आज है तो कल नही। जब दिल और प्यार की बात आती है, तो महिलाओ की बहुत ही साधारण मांग है।

हरएक पुरुष, अपने स्वाभाव से अपनी महिला (पत्नी या गर्लफ्रेंड) का प्यारा और ख़ास हो सकता है। ऊपर दिए गए पांच गुण वाला कोई पुरुष मिल जाए तो, महिलाएं उनके अंदाज़ पर मर मिटती हैं।

हमारे कुछ अन्य ब्लॉक यहाँ पढ़े:

Manhood Tips: क्या आप भी अपना टेस्टेस्ट्रोन बढ़ाना चाहते हैं? 6 Natural Testosterone Food

हस्तमैथुन: फायदा, नुक्सान और अफवाहें

पीरियड्स से जुड़े सवाल-जवाब, सभी महिला मित्रों के लिए! Part -1

Please follow and like us:
error987
fb-share-icon
Tweet 89

3 thoughts on “ऎसे पुरुषों पर मर मिटती है महिलाए – इन 5 गुणों को अपनाकर अपनी प्रेमिका का दिल जीते”

Leave a Comment