पुरुषों का दिल जीतने के 8 अनोखे तरीके

पुरुषों का दिल जीतने के 8 तरीके

क्या आपको सही बॉयफ्रेंड मिल गया है लेकिन यह नहीं पता कि उसे कैसे दिखाना है कि आप उसके लिए सही लड़की हैं? या क्या आप चाहते हैं कि आपका क्रश आपको उतना ही पसंद करे जितना आप उसे पसंद करते हैं? यदि आप उसका दिल हमेशा के लिए जीतना चाहते हैं, तो बस नीचे बताए गए सरल चरणों का पालन करें!

और यदि आपको आपकी प्रेमिका का दिल जीतना है तो पढ़िए ये ब्लॉग। 

आइये देखे पुरुषों का दिल जीतने के 8 तरीके

1. अपने जीवन का कोई राज़ बताये। । 

अपने अतीत के बारे में कुछ ऐसा बताइये जिसे आप आम तौर पर किसी भी ऐरे गैर व्यक्ति को नहीं बताएँगे। अपना कोई खास अनुभव (या) निजी विचार का वर्णन आप कर सकते है।
फिर चाहे ये अनुभव चौंकाने वाला, दुखी, सुखी, या आपके बचपन से जुड़ा हो, अपने विचार प्रकट करके आप सामने वाले का विश्वास संपादन कर सकते है।

याद रखे, “जहा और जब भरोसा पारस्परिक (दोनो तरफ़ा से) होता है, वहा निकटता बढ़ने लगती है।”

पुरुषों का दिल

मनोवैज्ञानिक कारण-

साइकोलॉजी के अनुसार अगर 2 व्यक्ति आपसी विश्वास स्थापित करने का साहस जुटाते हैं, तब मजबूत रिश्ते की नींव बनती है।   

2. खुद को भावनात्मक (vulnerable) होने दें। 

हमेशा अपनी भावनाओ को उनके सामने रखे। फिर चाहे कितनी ही छोटी बात हो, जैसे उदास फिल्म के दौरान रोने से डरना नहीं चाहिए। 
कई बार किसी कारण के वजह से मूड ख़राब हो जाता है। ऐसे परिस्थिति में अपने साथी के पास कलेश-झगड़ा करने के बजाय, वजह स्पष्ट करो।

इससे वो पूरा प्रयास करेंगे आपको खुश करने का और आपके बीच प्रेम भाव भी बढ़ेगा।  

मनोवैज्ञानिक कारण- 

हर एक मानवीय भावना में सुंदरता है, लेकिन इसे सुन्दर बनाये रखने के लिए आपको उसे प्रकटर करना आना होगा। भावनाओ में पारदर्शिता हो तो पुरुषो को अच्छा लगता है। 

3. अपने अंदर के बच्चे को सवारे। 

हमेशा बड़ो जैसे या मैच्योर बने रहने से रिश्ते बोरिंग हो जाते है। आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो, अपने अंदर के बच्चे को हमेशा जीवित रखिये।

इसके लिए आपको कुछ अजीबो गरीब हरकत करने की जरुरत नहीं, बस कभी खुलके नाचे, हसकर गीत गाये या रंग बिरंगी कपडे पहनकर अपने साथी के संग फोटोशूट करे। 

हर छोटी चीज़ो को एन्जॉय करे।  

मनोवैज्ञानिक कारण- 

आपके अनादर के बच्चे से मिलकर पुरुषो में अपने आप रक्षात्मक भवन आ जाती है। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से भयभीत होने के बजाय वह प्रभावित होगा।

4. हसी मज़ाक करते रहे। 

वैसे तो हसी मजाक करना पुरुषो का गुण माना जाता है, इसलिए यदि कोई महिला अपने साथी को हँसा सकती है तो वो आसानी से पुरुषों का दिल जीत सकती है।

“हसीँ तो फ़सी” तो बहुत सुना होगा, लेकिन उसका दिल जितने के लिए मंतर याद रखे
“हँसा तो हमारा सदा”

आप कोई चुटकुला सुनाके या दिन भर के आपके मज़ेदार किस्से सुनकर भी उनको हँसा सकते है। 

मनोवैज्ञानिक कारण-

यदि कोई आदमी आपके साथ रहकर नियमित रूप से हस्ता है तो उसे लगता है की उसका जीवन आपके साथ ख़ुशी से व्यतीत होगा। आखिर कार याद रखे, हंसी अच्छी यादों की जड़ होती है। 

5. उसकी बकेट लिस्ट पूरी करने में मदत करें। 

हर इंसान की बकेट लिस्ट होती है इसमें किसी जगह ट्रेवल करना, कोई विशिष्ट प्रकार का खाना खाना या कोई रोमांचक एक्टिविटी करना। आप उनके साथ बैठ कर उनकी इच्छाएं समझे।

इसमें से एक कोई चीज़ चुन ले जिसे आप पूरा करने में मदत कर सकते है और उनके दिल में हमेशा के लिए जगह बना ले। 

मनोवैज्ञानिक कारण-

पुरुषो के कुछ खास सपने होते है, जिनको कई बार वो पीछे छोड़ देते है। बकेट लिस्ट पूरा करने से आप उनको एहसास दिला सकते है के उनके सपने भी महत्वपूर्ण है और आपको उनकी कदर है। 

6. उसके लिए स्पेशल खाना बनाए 

पुरानी कहावत के अनुसार एक आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से जाता है। और ये बात बिलकुल सच है। 

खाना हमारे अत्यावश्यक जरुरत है और इसको स्वादिष्ट बनाकर आप आसानी से उसका दिल जीत सकते है।

खाना बनाना काफी कष्ट का काम होता है, इससे आपका प्रेम उन्हें समझता है।  

मनोवैज्ञानिक कारण-

किसी भी पुरुष की खाने पिने की इच्छा-पूर्ति उसके माँ से ही आती है। बचपन में जैसे माँ उनको अलग अलग व्यंजन बना के खिलाती थी, उसी प्रकार आप जब ये कमी पूरी करोगे तो उनको माँ जैसा ही लगेगा। 

7. उसके करीबी लोगो से रिश्ता बनाए। 

अक्सर औरते अपनी साथी के दोस्तों से नफरत करते है। पर ये बात समझ ले जैसेआपके लिए आपके दोस्त स्पेशल है वैसे ही उसके जीवन में उसके दोस्त खास है। इसलिए उसके दोस्तों से भी दोस्ती करे। 

महत्वपूर्ण अवसर जैसे जन्मदिन पे उनको दोस्तों को भी शामिल कर सकते है। उनके परिवार के लिए भी जगह बनाएं।

अपने प्रेमी के माता-पिता और भाई-बहनों के प्रति विनम्र रहना महत्वपूर्ण है। 

मनोवैज्ञानिक कारण-

एक आदमी पर उसके करीबी लोगो का काफी प्रभाव होता है। जब आप किसी पुरुष के जीवन में बाकी लोगो से घुल मिल जाते है तब वो आपको अपने जीवन का अविभाज्य विभाग समझते है।  

8. उसे कोई गिफ्ट दे या सरप्राइज करे। 

बिना किसी वजह दिया गया तोहफा जन्मदिन या किसी खास अवसर पर दिए गए तोहफे से भी स्पेशल होता है।

जब आप किसी विशेष कारण के बिना ही अपने प्यार और प्रशंसा की निशानी पेश करते हैं, तो आपका प्रेम उन तक पहुँच जाता है।

मनोवैज्ञानिक कारण

यह कहता है कि आप हर दिन परवाह करते हैं, न कि केवल विशेष अवसरों पर। साथ ही, सुखद आश्चर्य देकर पुरुषों का दिल जीता जा सकता है।

निष्कर्ष

साधारण तौर पर माना नहीं जाता परन्तु पुरुष भी दिल से भावुक होते है बस कभी जता नहीं पाते। उनका दिल जीतना बहुत आसान है।

वैसे तो ये सब काफी छोटी छोटी चीज़े है पर इन्ही छोटी चीज़ो पर आप आपके रिश्ते की मजबूत बुनियाद बना सकते है।  

ऎसे पुरुषों पर मर मिटती है महिलाए – इन 5 गुणों को अपनाकर अपनी प्रेमिका का दिल जीते

बढ़ रहा है ब्रैस्ट कैंसर का खतरा! जानिये इसके कारण, लक्षण और स्टेजेस

पीरियड्स से जुड़े सवाल-जवाब, सभी महिला मित्रों के लिए! Part -1

PCOD और PCOS से जुड़े सवाल-जवाब, सभी महिला मित्रों के लिए Part – 2

ऑस्टियोपोरोसिस, मह‍िलाओं को है ज्यादा खतरा? आसान उपाय मजबूत हड्डियाँ के लिए!

Please follow and like us:
error987
fb-share-icon
Tweet 89