Celebrate this “Valentine Day” with Your TRUE LOVE ❤ माता-पिता पूजन दिवस – 14th फरवरी!

माता-पिता पूजन दिवस: माता और पिता के सम्मान और पूजन में मनाये Valentine’s Day प्रत्येक 14th February को

माता-पिता हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, आज हम जैसे व्यक्ति हैं, उसका आकार वो देते हैं। वे हमें प्यार, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करते हैं और इसके लिए हमें उनके “प्रयासों को पहचानने” और “उनकी सराहना” करने के लिए कुछ समय देना चाहिए।

माता-पिता पूजन दिवन एक ऐसा दिन है जो हमारी वेबसाइट Fithumarabharat.com माताओं और पिताओं को सम्मान देने और उन्हें मनाने के लिए समर्पित और प्रेरित है।

हमें Valentine Day को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में क्यों मनाना चाहिए?

Valentine Day को आम तौर पर love पार्टनर के बीच रोमांटिक प्रेम और स्नेह का दिन के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इसे अपने माता-पिता के लिए जश्न मनाने और प्रशंसा दिखाने के रूप में पुनर्व्याख्या किया जाना चाइये

ऐसा क्यों???

इसके कुछ कारण हमने यहाँ शेयर किये है:

कई नव युवती लड़कियां गर्भवती हो जाती हैं?

NHS इंग्लैंड द्वारा जारी 2015 के आंकड़ों के अनुसार, Valentine Day के सप्ताह के दौरान इंग्लैंड में लगभग 16,263 लड़कियाँ गर्भवती होती है । यह शिशुओं में 6 प्रतिशत की वृद्धि हैं।

Valentine Day के नौ महीने बाद UK में “मिनी Baby बूम” देखा जाता है।

इनोसेंटी रिपोर्ट कार्ड अंक संख्या 3 के अनुसार, 28 Developed देशों में, 1.25 मिलियन लड़कियां गर्भवती हो जाती हैं, जिनमें से 5-लाख गर्भपात कराना चुनती हैं और लगभग 8-लाख मां बनती हैं।

कैंडीज फाउंडेशन के अनुसार, अमेरिका में सबसे अधिक गर्भावस्था दर है।

इसके अलावा, 10 में से 8 किशोर पिता अपने बच्चे की मां से शादी नहीं करते हैं। अकेले अमेरिका में 30 लाख किशोर लड़के और लड़कियां AIDS जैसे रोगों (एसटीडी) से पीड़ित हैं।

भारत में भी कई विशेषज्ञों का मानना ​​है कि गर्भपात का विकल्प चुनने वाली कई युवा लड़कियां हो सकती हैं, जो शादी से पहले गर्भवती होने से जुड़े सामाजिक दबावों, कलंक और शर्म के डर के कारण ऐसी बाते दबा देती है

वर्ष 2015 में, Cambodia सरकार ने आधिकारिक तौर पर कहा "Valentine Day पश्चिमी संस्कृति है, विदेशी संस्कृति है। लड़के Valentine Day के दिन लड़कियों का फायदा उठा सकते हैं, जबकि लड़कियां कई बार इस बात को लेकर भ्रमित रहती हैं कि Valentine Day पर उनकी क्या भूमिका है। Valentine Day युवाओं को जबरन rape की ओर भी ले जाता है।" (1)

सिंगल्स के लिए Valentine Day बहुत तनावपूर्ण होता है?

कई सिंगल्स के लिए भी Valentine Day बहुत मुश्किल और बहुतों को उदास कर सकता हैं।

सिंगल्स के लिए तनावपूर्ण है कि ज्यादातर दोस्तों के पास वेलेंटाइन डे मनाने के लिए कोई हैलेकिन उनके साथ कोई नहीं।

और वे निराश, हताश, परेशान होने लगते हैं, स्वयं में कमियां ढूंढते हैं, और आत्मविश्वास खोने लगते हैं, जो उनके दैनिक जीवन में प्रभाव डालते हैं।

Valentine Day चॉकलेट कंपनियों की एक योजना हो सकती है?

गुलाब के फूल से लेकर चॉकलेट, और ग्रीटिंग कार्ड तक, इस दिन बहुत सारी चीजों की तेज मांग देखी जाती है। यह उन कंपनियों के लिए व्यवसाय का मंत्र है जो इन उत्पादों का निर्माण करती हैं।

Candy Industry.com के अनुसार, “यह उद्योग 22.2 बिलियन डॉलर का बाजार है और Valentine day बिक्री का 24% हिस्सा बनाता है।” 😲

यह चॉकलेट उद्योग की भी एक योजना हो सकती है।

प्रेम” इमोशन-कम और बिकाऊ-चीज़ ज्यादा बन गया है ?

Valentine Day रिश्तों पर बहुत दबाव डालता है। महँगे या सही gifts न मिलने का विचार, रिश्ते के वास्तविक सार पर हावी हो जाता है।

आजकल रिश्ते में लोगो को अगर उनकी मर्जी का gift नहीं मिले तो उन्हें अपने पार्टनर का प्रेम नीचा दिखता है। और यह सच्चे प्यार करने वालो के लिए शर्मनाक साबित होता जा रहा है।

Valentine Day हमारे कैलेंडर पर पहले से ही ‘प्रेम दिवस’ के रूप में अंकित है!

जैसा कि यह दिन पहले से ही प्यार की निशानी है, इसलिए हमें इसे “सच्चे प्यार” के साथ मनाना चाहिए। यह दिन सिर्फ उन लोगों द्वारा नहीं मनाया जाना चाहिए जो युवा, या जो रिलेशन में हैं।

लेकिन छोटे बच्चे से लेकर नौजवानो तक, कुंवारे से शादी-शुदा जोड़े तक, “माता-पिता पूजन दिवस” के रूप में मनाना चाहिए।

बहुत से लोग 14 फरवरी को “माता-पिता पूजन दिवसके विचार का समर्थन करते हैं?

BBC ने “माता-पिता पूजा दिवस” ​​​​के विचार को कवर किया है, यहाँ देखें उनकी पूरी कवरेज

Disclamer: हम किसी भी धार्मिक संगठन का समर्थन नहीं करते हैं

माता-पिता के बलिदान को पहचानना

माता-पिता अक्सर अपने बच्चों की देखभाल के लिए कई त्याग करते हैं और अपनी जरूरतों को एक तरफ रख देते हैं। Valentine Day को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाने से इन बलिदानों को स्वीकार करने और उनकी सराहना करने का अवसर मिलता है।

पारिवारिक बंधनों को मजबूत करना

माता-पिता और बच्चों के बीच प्यार और स्नेह पर ध्यान केंद्रित करके, Valentine day की यह पुनर्व्याख्या पारिवारिक बंधनों को मजबूत करने और पारिवारिक रिश्तों के महत्व को दृढ़ करने में मदद कर सकती है।

आभार व्यक्त करना

Valentine Day प्यार और स्नेह व्यक्त करने का दिन है, और इसे माता-पिता की पूजा दिवस के रूप में मनाकर, व्यक्ति अपने माता-पिता द्वारा प्रदान किए गए सच्चे प्यार और मार्गदर्शन के लिए अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं।

शानदार शुरुआत- Love Day “Vs” Lust Day!

अगर हम अपने बच्चो, युवाओं और आने वाली पीढ़ी को बचाना चाहते हैं, तो उन्हें यह बताना जरूरी है कि यह Love Day, कोई Lust Day नहीं है।

उन्हें एक जीवंत, सदाचारी और सार्थक जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन और सही रास्ता दिखाने की आवश्यकता है। Valentine Day को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाना एक ऐसी ही शानदार शुरुआत है।

कैसे बनाये माता-पिता पूजन दिवस ?

अपने माता-पिता के माथे पर तिलक लगाएं, पैर छुए और उनके पास बैठे।

उनसे बात करे, उनके दिनचर्या या अपने ऑफिस का कोई किस्सा शेयर करे।

अपने माता पिता की तरफ प्यार और सम्मान दिखने के लिए घर के कामों या किसी ऐसे कार्य में मदद करें जिसे वे करना चाहते हैं। उनका मन पसंद भोजन बनाये।

याद रखें, सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अपने माता-पिता को यह बताना है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
और उन्हें माता-पिता पूजन दिवस की शुभकामनाएं दें।

जय हिन्द!
-जसवीर सिंह
🙏

  1. Breakup से कैसे उभरे ? टूटे दिल के घाव भरे आयुर्वेदिक जीवन शैली संग
  2. AIDS को आखिर क्यों मानते है एक कलंकित रोग? कैसे बचे इस जानलेवा बीमारी से ?
  3. पुरुषों का दिल जीतने के 8 अनोखे तरीके
  4. नाईटफॉल : लक्षण, कारण, इलाज, दवा, उपचार और परहेज
  5. यह 6 तरीके आपके “Sex की आग” में घी का काम करेंगे- साथ Ayurvedic टिप्स, संबंध बने मजबूत !

सूत्रों का कहना है

  1. Teenage Birth in Rich Nation
  2. https://www.nagpurtoday.in/v-day-alert-mtps-among-unmarried-women-on-the-rise-in-nagpur/02141526
  3. https://www.washingtonpost.com/news/morning-mix/wp/2015/02/12/the-country-where-valentines-day-is-the-most-dangerous-day-of-the-year/
  4. Feeling Romantic? Statistics Show Valentine’s Day Leads to a Baby Boom
Please follow and like us:
error987
fb-share-icon
Tweet 89

3 thoughts on “Celebrate this “Valentine Day” with Your TRUE LOVE ❤ माता-पिता पूजन दिवस – 14th फरवरी!”

Leave a Comment