Diabetic? 7 आसान आयुर्वेद टिप्स; Diet Tips त्योहारों में करे शुगर कंट्रोल

भारत में त्योहारों का समय है। और हम सब मिलकर दिल से इन्हे मनाते है, वही फेस्टिव स्नैक्स और मिठाइयाँ भी दिल-ओ-जान से खाते है 😊।
स्नैक्स और मिठाई खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, विशेष रूप से डायबिटीज वाले लोगों को इसका खतरा अधिक होता है।

यह ब्लॉग त्योहारों के मौसम में डायबिटीज रोगियों को शुगर नियंत्रित करने में मदद करेगा।

Easy Effective Diet Tips for Diabetic:

आँकड़े क्या कहते है डायबिटीज के बारे?

  • दुनिया में डायबिटीज से पीड़ित 6 लोगों में से 1 भारतीय है।
  • भारत 66 million डायबिटीज और 77 million pre-डायबिटीज रोगियों के साथ, दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
  • API के अनुसार, डायबिटीज के 90% रोगी अपनी स्थिति से अनजान होते हैं
    और इसलिए वह अपने खाने और रहने की शैली पर कोई नियंत्रण, निगरानी या जाँच नहीं करते।
    *API = Association of Physicians of India.
  • पिछले 4-5 वर्षों में भारत में डायबिटीज 11.8% से फैल रहा है। यह “राष्ट्रीय डायबिटीज और डायबिटीज रेटिनोपैथी” सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार है।
  • डायबिटीज का इलाज आम-तौर पर बहुत अधिक होता है, और आने-वाले भविष्य में यह ओर भी महँगा हो जाएगा।
    कई लोग यह खर्च उठाने में सक्षम भी नहीं होंगे।

यह वास्तव में भारत और नई पीढ़ी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। (1)

भारत में डायबिटीज क्यों बढ़े जा रहा है?

हम अपनी पुरानी भारतीय संस्कृति और परंपरा को छोड़ रहे हैं। और पाश्चात्य संस्कृति की ओर भागे जा रहे हैं।
हमारी दिन-चरिया, खाने में फास्ट फूड, आलसी जीवन बहुत योगदान दे रहे है।

भारत में डायबिटीज बढ़ने के प्रमुख कारण है :

  • कम व्यायाम
  • मांसाहारियों की संख्या का बढ़ना।
  • फल, सब्जी और अनाज का कम सेवन।
  • अत्यधिक शराब।
  • High BP
  • अत्यधिक मोटापा।
  • परिवार में पहले से ही उपस्थिति
  • शिक्षा की कमी

ॐ गं गणपतये नमः

गणेश चतुर्थी_Kare sugar control

भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ या “प्रॉब्लम्स को दूर करने वाले” के रूप में जाना जाता है 🙏 और इसलिए, लोग कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस कारण से, गणेश चतुर्थी भारत में सबसे प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है।

बहुत सारी मौज मस्ती से लेकर मुंह में पानी लाने वाले स्वादिष्ट मिठाइयों तक, हर एक चीज स्पेशल होती हैं। गणेश चतुर्थी, श्री गणेश के जन्मदिन का प्रतीक हैं। इस त्योहार में इतने ट्रेडिशनल स्नैक्स और व्यंजन बनते है की हम बहुत ज्यादा खा लेते है।

फेस्टिवल मैं हालांकि खाने का शौक जाग सकता है फिर भी हमें अपने डाइट और हेल्थ पर कोई समझोता नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा मीठे का सेवन करने से हमारा शुगर लेवल बढ़कर शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और हमे लॉन्ग टर्म प्रॉब्लम हो सकते हैं।

डायबिटीज मरीज 5 चीजों का ध्यान रखे त्योहारों में

आइए अपने सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाएं, लेकिन नीचे दिए गए 5 पॉइंट की सूची के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें:

1. हमेशा मिठाइयों के पोर्शन अर्थार्थ मात्रा का ध्यान रखें

हम चाहे मिठाई, या किसी भी प्रकार का खाना खाये, हमें उसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।
चाहे कितने भी पसंदीदा चीज हो, जरूरत से ज्यादा खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं है।
त्योहारों में मिठाई खाने के बीच में कम से कम 4 घंटे का अंतर रखिए इससे आपके शुगर लेवल रेगुलेट होते हैं। डायबिटीज पेशेंट को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

Diabetic_Kaisa khaye mithai

2. नेचुरल शुगर से बनी हेल्दी मिठाई ही खाए

चीनी के दुष्परिणाम हम सभी को पता है। त्योहार का आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीक़ा है के सिर्फ नेचुरल शुगर से बने हुए मिठाइयां खाए।
आप चाहे तो गुड, खजूर, अंजीर से बनी मिठाई भी खा सकते हैं। गुड में आयरन का प्रमाण होता है जो हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन को निकाल कर ब्लड प्यूरीफाय करने में मदद करता है।
वैसे ही अंजीर, चीनी का बेस्ट सब्सीट्यूट है जो हमारे बॉडी को नुकसान नहीं करता बदले में हमें एनर्जेटिक रखता है।

3. अपने लक्ष्य को न भूलें

कुछ लोग जिम जाकर स्पेसिफिक बॉडी टाइप बनाना चाहते हैं या कुछ लोग स्पोर्ट्स में एक्टिव होते हैं या फिर हेल्थ रिलेटेड भी लोंग टर्म गोल्स हो सकते हैं।
अगर आप साल भर हल्दी खाते हैं और अचानक त्योहारों में खूब सारी मिठाइयां खाने लगे तो आप बीमार हो सकते हो। ऐसा न करके सही मात्रा और गुणवत्ता वाले व्यंजन ही खाएं।
डायबिटीज पेशेंट इस बात का खास ध्यान रखें।

4. स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें

स्वस्थ और संतुलित आहार बनाए रखें। काफी बार हम तले हुए अलग-अलग खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं लेकिन ध्यान रखें के लंच और डिनर हेल्दी और एकदम संतुलित होने चाहिए। जैसे इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, सारी चीजें आपके शरीर को मिलनी चाहिए।

मोदक, पुरी-भाजी, आलू-वड़ा, पूरन-पूरी, ऐसे कई सारे पदार्थों से दूर रहना तो मुश्किल है पर आप इनके साथ ही हेल्थी खाना अगर खाए तो इससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं होगा।
खाना खाने के बाद अगर आपको डेजर्ट की आदत है तो जैसे ऊपर बताया गया है वैसे नेचुरल शुगर वाले फूड आइटम ही खाए।

5. नियमित अंतराल पर शुगर लेवल चेक करें

Diabetic_Blood Sugar Level kare regularly check

इन त्योहार के दिनों में मीठे का सेवन करने से, आपके शुगर लेवल में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा तो, इससे सीधे आपके शरीर और हेल्थ पर हो सकता है गंभीर असर
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो शुगर लेवल की जांच सबसे जरूरी है। ऐसा करने से अब आप गणेश-चतुर्थी के पर्व का अच्छे से, आनंद उठा सकते हैं।

त्योहारों में 7 आयुर्वेदिक नुस्खे, शुगर कंट्रोल करे

हमारे आयुर्वेदिक विशेषज्ञ “Dr. Harsh” M.D.(Ayu. Med.), Aayas Ayurvedic Hospital, ने “गणेश-चतुर्थी की सबको शुभकामनाये” देते हुए, शुगर कण्ट्रोल करने के नुस्खे भी दिए है:

  • अस्वस्थ स्नैक्स खाने से बचने के साथ-साथ, एक आलसी जीवन-शैली से पूरी तरह बचना चाहिए।
    रात को जल्दी खाना और समय पर सोना, शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  • चीनी, दही, तले हुए भोजन, फर्मेंटेड फूड और सफेद आटे से परहेज करें
    भोजन में बेसन, रागी और ज्वार का आटा स्वास्थ के लिए लाभकारी हो सकता है।
  • डायबिटीज को रोकने या प्रबंधित करने के लिए, नियमित रूप से 40 मिनट का व्यायाम जैसे साइकिल चलाना, कार्डियो या योग और 20 मिनट प्राणायाम अनिवार्य है। यह विशेष रूप से त्योहार के सीजन दौरान किया जाना अनिवार्य है।
  • स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 10,000 कदम चलना जरूरी है।
  • भोजन के बाद वज्रासन में बैठने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इस स्थिति को कम से कम 4-5 मिनट तक बनाए रखें।
  • डायबिटीज के रोगियों को मंडुकासन, शशांकासन, भुजंगासन और धनुरासन का अभ्यास अवश्य करना चाहिए साथ ही कपालभाती और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम, ब्लड शुगर लेवल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद होते हैं।
    सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे बचपन से ही कुछ योगासन करे।
  • आचार्य वाग्भटजी ने “अष्टांग हृदय” में निशा अमलकी योग के रूप में व्याख्या की है कि “आंवला और हल्दी की बराबर मात्रा बहुत फायदा करता है” (2)
Diabetes_Tips for healthy, sugar free life

आगे क्या करे ?

भारत में डायबिटीज का स्तर कई कारणों से बढ़ रहा है, जैसे – हमारी खराब जीवनशैली, फास्ट फूड का अधिक सेवन, व्यायाम न करना।
दोस्तों, यह समय है कि हम डायबिटीज के बारे में शिक्षित हों, और अपनी पुरानी संस्कृति और आयुर्वेद की मदद से इस समस्या को और बढ़ने से रोकें।

गणेश-चतुर्थी की शुभकामनाओं के साथ, जय हिन्द!
-आदिती म्हात्रे

Please follow and like us:
error987
fb-share-icon
Tweet 89

1 thought on “Diabetic? 7 आसान आयुर्वेद टिप्स; Diet Tips त्योहारों में करे शुगर कंट्रोल”

Leave a Comment