किसका दूध बेहतर है- गाय या भैंस? आइये जाने फरक!

Whose milk is better – cow or buffalo? Let’s see the difference!

आदि काल से लोगों की मानसिकता बनी हुई है कि दूध से शरीर को शक्ति मिलती है। इसलिए लोग दूध पीते हैं मगर यह हम नहीं जानते कि अब हर चीज में परिवर्तन आ गया है।

विचार करो इंसान में कितना परिवर्तन आ गया है। क्या इंसान पहले जैसा है? इंसान में इंसानियत देखने में बहुत कम मिलती है।
जैसे जैसे इंसान बदला तैसे तैसे उसके साथ जुडी हुई सभी वस्तुओं में भी परिवर्तन आ गया। इसलिए अब दूध भी पहले जैसा नहीं रहा

हमारे धर्म और शास्त्रों में देसी गाय के दूध का महत्व है मगर हम अधिकतर भैंस का दूध पीते हैं।

गाय और भैंस की कुछ आश्चर्यजनक जानकारी।

दोनों में अंतर

1. दूध में स्नेह का गुण भरपूर होता है

भैंस अपने बच्चे से पीठ फेर कर बैठती है चाहे उसके बच्चे को कुत्ते खां जायें वह नहीं बचायेगी, जबकि गाय के बच्चे के पास अनजान आदमी तो क्या शेर भी आ जाये तो जान दे देगी परन्तु जीते जी बच्चे पर आंच नही आने देगी। इसीलिए उसके दूध में स्नेह का गुण भरपूर होता है।

2. भाईचारे का प्रमाण

भैंस के दो बेटे बड़े होकर यानि दो झोटे एक गांव में मिलकर नहीं रह सकते। आमना-सामना होते ही एक दूसरे को मारेंगे, भाई-भाई का दुश्मन! परन्तु  गाय के 10 साण्ड इकट्ठे रह सकते हैं, ये भाईचारे का प्रमाण है।

3. स्वच्छता प्रिय

भैंस गन्दगी पसन्द है, कीचड़ में लथपथ रहेगी पर गाय अपने गोबर पर भी नहीं बैठेगी वह स्वच्छता प्रिय है।

4. दूध में तेज स्मृति

भैंस को घर से 2 किमी दूर तालाब में छोड़कर आ जाओ वह घर नहीं आ सकती उसकी यादास्त जीरो है। गाय को घर से 5 किमी दूर छोड़ दो वह घर का रास्ता जानती है, आ जायेगी ! गाय के दूध में स्मृति तेज है।

5. गोदुग्ध की मेमरी

दस भैंस बान्धकर 20 फुट दूर से उनके बच्चों को छोड़ दो, एक भी बच्चा अपनी मां को नहीं पहचान सकता जबकि गोशालाओं में दिन भर गाय व बच्चे अलग-अलग शैड में रखते हैं, सायंकाल जब सबका मिलन होता है तो सभी बच्चे (हजारों की स॔ख्या में) अपनी अपनी मां को पहचान कर दूध पीते हैं, ये है गोदुग्ध की मेमरी।

6. माँ के गुण

जब भैंस का दूध निकालते हैं तो भैंस सारा दूध दे देती है परन्तु  गाय थोड़ा सा दूध ऊपर चढ़ा लेती है, और जब उसके बच्चे को छोड़ेंगे तो उस चढाये दूध को उतार देती है ! ये गुण माँ के हैं जो भैंस मे नही हैं।

7. ध्यान रखना

गली में बच्चे खेल रहे हों और भैंस भागती आ जाये तो बच्चों पर पैर अवश्य रखेगी, लेकिन गाय आ जाये तो कभी भी बच्चों पर पैर नही रखेगी।

8. गर्मी सहन करना

भैंस धूप और गर्मी सहन नहीं कर सकती, जबकि गाय मई-जून में भी धूप में बैठ सकती है।

9. आलस्य भरा दूध

भैंस का दूध तामसिक होता है जबकि गाय का सात्विक! भैंस का दूध आलस्य भरा होता है, उसका बच्चा दिन भर ऐसे पड़ा रहेगा जैसेे अफीम या भांग खाकर पड़ा है, जब दूध निकालने का समय होगा तो मालिक उसे ठोकरें मारकर उठायेगा परन्तु गाय का बछड़ा इतना उछलेगा कि आप रस्सा खोल नही पायेंगे ठीक से।

“कौन हमारे सुखदाता धरती गंगा गौ माता
गोमाता को जीने दो दूध की नदियां बहने दो””

दर्शन आश्रम
गांव बुढेडा
गुडगांव
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सूत्रों का कहना है

Please follow and like us:
error987
fb-share-icon
Tweet 89

3 thoughts on “किसका दूध बेहतर है- गाय या भैंस? आइये जाने फरक!”

Leave a Comment