आम के चौबीस फायदे! कहते आम को फलों का राजा, ऐसे बरसता है प्रजा पर सेहत का खजाना🥭😋

आम खाना सबको पसंद आता है स्वाद के साथ साथ हमें आम के फायदों की जानकारी भी होनी चाहिए। तभी हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

मानव पैसे का लालची होने के कारण आम को कई प्रकार के जहरीले रसायनिक पदार्थों से कच्चे आम को समय से पहले पकाता है जो स्वस्थ के लिए बहुत हानिकारक है। क्योंकि बेमौसम का आम महंगा बिकता है। इसलिए बाजार के आम का सेवन न करें। बिना रसायनिक पदार्थ के सीधे बागों से डाल पर पके आम मंगवाकर उन्हीं का सेवन करें।

आम की 400 से ज्यादा किस्म

वैसे तो दुनियाभर में आम की 400 से ज्यादा किस्म हैं, लेकिन उन सभी के बारे में बताना संभव नहीं है। इसलिए, हम आम की सबसे प्रसिद्ध प्रजातियों के बारे में बता रहे हैं।

सावधान! आम खाने से पहले

  1. कम मात्रा में खाएं आम: आम में चीनी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है। बहुत अधिक आम खाने से रक्त में मीठा के स्तर में वृद्धि हो सकती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  2. खाली पेट आम खाने से बचें: आयुर्वेद का सुझाव है कि आम को भोजन के बाद या मध्याह्न भोजन के रूप में खाना सबसे अच्छा होता है। खाली पेट आम खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जैसे एसिडिटी, गैस आदि।
  3. दूध के साथ न मिलाएं आम: आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ आम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में विषाक्त पदार्थों का निर्माण हो सकता है।
  4. आमों को अच्छी तरह से धोएं: आमों को खाने से पहले, उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि उनमें से कोई भी गंदगी या कीटनाशक निकल जाए।
आयुर्वेद के अनुसार, आम खाने का सबसे अच्छा समय दिन के समय होता है, विशेषतः दिन में। ऐसा इसलिए क्योंकि आम को भारी और मीठा फल माना जाता है और रात में इन्हें खाने से अपच और नींद ख़राब कर सकता है।

आम खाने के फायदे

कैंसर से बचाव।

लोगों की खराब जीवनशैली की वजह से दिन-व-दिन कैंसर की बीमारी बढ़ रही है। इसलिए खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। आम कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा कम करता है। आम के फल के गूदे में कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। इन तमाम खूबियों के कारण आम में कैंसर के खतरे को कम करने का गुण होता है।
आम में मौजूद एंटीकैंसर गुण को मैंगिफरिन (mangiferin) का नाम दिया गया है, जो फलों में पाया जाने वाला यौगिक है। मैंगिफरिन पेट व लिवर में कैंसर कोशिकाओं और अन्य ट्यूमर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।आम में मौजूद पॉलीफेनॉलिक यौगिकों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

ह्रदय रोगों से बचाव।

ह्रदय स्वस्थ, तो आप स्वस्थ। ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए लोग खाने का खास ध्यान रखते हैं। अगर आप मौसमी फल आम को भी अपनी डायट में शामिल कर लें, तो दिल अच्छी तरह स्वस्थ हो सकता है। आम के सेवन से दिल की बीमारी का भी खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसलिए आम के मौसम में इसका सेवन करना न भूलें।

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है।

अगर शरीर को स्वस्थ रखना है, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता का सही होना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मौसम बदलने से या धूल-मिट्टी के कारण आसानी से शरीर संक्रमण का शिकार हो सकता है। इसलिए, आम को अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ा सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में विटामिन-सी काफी मदद करता है और आम विटामिन-सी से भरपूर है।विटामिन-सी एलर्जी की समस्या को कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

जिन्हें कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचना है, वो भी आम का सेवन करें। आम में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रासिटिकल (nutraceutical) मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।यह एचडीएल (उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।

पाचन क्रिया को सशक्त बनाता है।

आम का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसमें लैक्सेटिव (laxative) यानी पेट को साफ करने का गुण होता है। यहां तक कि इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। जब कब्ज की परेशानी नहीं होगी, तो पाचन शक्ति में भी सुधार होगा। साथ ही आम फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, इस कारण से भी पाचन शक्ति में सुधार होता है।

नेत्र ज्योति बढ़ाता है।

उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होना सामान्य है, लेकिन कम उम्र में ही ऐसा हो, तो इसका मतलब यह है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। खासकर विटामिन-ए की कमी का असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है। इसमें विटामिन-ए भरपूर होता है। इसके अलावा, मानव आंख के दो प्रमुखथं कैरोटेनॉइड हैं – ल्यूटिन और जियाजैंथिन (lutein and zeaxanthin)। आम को जियाजैंथिन का समृद्ध स्रोत माना गया है और यह आंखों को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है। यह उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचाता है।

यादाश्त शक्ति को बढ़ाता है।

अगर आम खाने के फायदे देखें, तो आम दिमाग को तेज रखने के लिए और याददाश्त मजबूत करने में भी मदद करता है। आम में मौजूद बायोएक्टिव घटक दिमाग को स्वस्थ रखता है।

ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है।

अगर बात करें उच्च रक्तचाप की, तो आम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। उच्च रक्तचाप की वजह से लोगों को ह्रदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आम का सेवन किया जाए, तो यह बहुत लाभकारी होता है। इसलिए अगर ब्लड प्रेशर के खतरे से बचना है तो आम के मौसम में इसका सेवन जरूर करें।

गर्मी से बचाव।

ये तो सभी जानते हैं कि आम गर्मियों के मौसम का फल है। यह शरीर को गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा यानी लू से बचाता है। गर्मी के दिन में पके आम का जूस पीने से गर्मी के प्रकोप से बचा जा सकता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को ताजगी देता है, बल्कि हाइड्रेट भी करता है।गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए पके आम के अलावा कच्चे आम का पन्ना या रस भी पी सकते हैं।

डायबिटीज के लिए।

मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीज कई चीजों को खाने से कतराते हैं। खासकर आम को लेकर उन्हें उलझन रहती है कि वो इसे खाएं या नहीं, तो हम इस उलझन को दूर करते हैं। डायबिटीज में कुछ हद तक आम का सेवन किया जा सकता है। मोटे लोगों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, आम में फाइबर और

मैंगिफरिन होता है।

इसके अलावा मोटापे से ग्रस्त लोगों में टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज के स्तर में सुधार करते हैं। इतना ही नहीं जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज है, उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को भी कम करता है।ऐसे में मधुमेह रोगी अपनी स्वास्थ्य स्थिति और शुगर लेवल के अनुसार डॉक्टरी सलाह के बाद आम को आहार में शामिल कर सकते हैं।

गर्भावस्था में आम खाने के लाभ।

गर्भावस्था के दौरान भी आम का सेवन फायदेमंद होता है। गर्भवती महिला को पोषक तत्व और पौष्टिक आहार की बहुत जरूरत होती है खासकर विटामिन-ए की।आम विटामिन-ए से भरपूर होता है। फिर भी इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।

वजन कम करता है।

आजकल मोटापा या बढ़ता वजन हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी है। ऐसे में अगर व्यायाम व योग के साथ सही डाइट पर ध्यान दिया जाए, तो इससे छुटकारा मिल सकता है। वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में आम को शामिल कर सकते हैं। सिर्फ आम ही नहीं एक अध्ययन के अनुसार आम का छिलका (जो हम आमतौर पर फेंक देते हैं) भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा आम में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में काफी मदद करता है। मिनेसोटा विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में यह साबित हुआ कि फलों और सब्जियों में मिलने वाले डाइटरी फाइबर (dietary fiber) के सेवन से वजन घटाने में काफी सहायता होती है। इसलिए, अपने आहार में आम को जरूर शामिल करें।

अस्थमा में आम के फायदे।

दमा के मरीज भी आम का सेवन कर सकते हैं। आम में एंटी-अस्थमैटिक गुण मौजूद होते हैं, जिस कारण दमा के मरीजों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। आम में विटामिन सी भी मौजूद होता है।सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि इसकी गुठली भी दमा के लिए फायदेमंद होती है। जिन्हें एलर्जी की समस्या है या जिन्हें किसी खास तरह के फल या खाद्य पदार्थ से एलर्जी है, तो वो आम का सेवन किसी प्राकृतिक चिकित्सक की देखरेख में करें।

किडनी स्टोन के लिए आम के फायदे।

गुर्दे की पथरी यानी किडनी स्टोन से बचाव के लिए भी आम का सेवन लाभकारी होता है। आम विटामिन-बी6 से भरपूर होता है। एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार यह विटामिन ऑक्सालेट पथरी को कम कर सकता है। ऐसे में किडनी स्टोन से बचाव के लिए आम का सेवन बहुत लाभदायक है।

हड्डियों के लिए आम के फायदे।

अगर हड्डियों को स्वस्थ रखना है, तो भी आम का सेवन करना जरूरी है। आम में विटामिन-ए और सी मौजूद होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं आम में ल्यूपॉल (lupeol) नामक एक यौगिक भी होता है, जो सूजन और गठिया से बचाव करता है।

खून की कमी यानी एनीमिया में आम के फायदे।

सही खान-पान न होने से और शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व न मिलने से खून की कमी की समस्या हो सकती है। ऐसे में आम का सेवन लाभकारी हो सकता है। सिर्फ आम ही नहीं, बल्कि आम का फूल भी खून की कमी में काफी फायदेमंद होता है। आम कई तरह के पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ है। आम में मौजूद विटामिन-सी शरीर में आयरन के अवशोषण में मदद करता है और एनीमिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

डायरिया के लिए आम के फायदे।

यह कई लोगों को थोड़ा चौंका सकता है कि डायरिया में आम का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कई बार लोग इस दौरान आम का सेवन करने से मना करते हैं, क्योंकि यह गर्म होता है। वहीं, अगर आप डॉक्टर की सलाह लेकर आम का सेवन करते हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। आम और आम के बीज में एंटी-डायरियल (Anti-diarrheal) गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा, सिर्फ फल नहीं, बल्कि आम के पत्ते भी लाभकारी होते हैं। आम के पत्ते टैनिन से भरपूर होते हैं और डायरिया के इलाज के लिए इसे सुखाकर खाया जा सकता है। इतना ही नहीं कैरेबियाई द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम के पत्तों के काढ़े का उपयोग दस्त के इलाज के लिए किया जाता है।

नशा उतारने के लिए आम के फायदे।

दोस्तों के साथ पार्टी करना या ऑफिस के सहकर्मियों के साथ पार्टी में जाना और शराब का सेवन करना आजकल आम हो गया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। फिर अगर आप शराब पीते हैं, तो उसका हैंगओवर उतारने के लिए आप आमतौर पर नींबू पानी का सहारा लेते हैं। आप नींबू पानी की जगह आम का भी सेवन कर सकते हैं। आम या आम का छिलका हैंगओवर को ठीक करने में मदद करता है।

आम में हैं एंटी-अल्सर गुण।

आजकल के गलत खान-पान के कारण कई तरह की पेट संबंधी समस्याएं होती है और अल्सर उन्हीं में से एक है। भूख न लगना व पेट में दर्द इसके लक्षण होते हैं। ऐसे में आम का सेवन फायदेमंद होता है। आम में एंटी-अल्सर गुण मौजूद हैं, जिससे अल्सर की समस्या से राहत मिलती है।आम के पॉलीफेनोलिक सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

थायराइड के लिए आम के फायदे।

थायराइड की समस्या को ठीक करने के लिए भी आम का सेवन किया मदद करता है। दरअसल, आम खरबूजा और तरबूज के छिलके के मिश्रण के सेवन से थायराइड हॉर्मोन संतुलित होते हैं और थायराइड की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

लिवर के लिए आम के फायदे।

पेट से जुड़ी समस्याओं में लिवर की परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में खाने-पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।आम में हेपटोप्रोटेक्टिव (Hepatoprotective) गुण होते हैं, जिस कारण यह लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए आम के फायदे।

इस भागादौड़ भरे वक्त में शरीर के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखना भी जरूरी है। हालांकि, देखभाल के अभाव के कारण और प्रदूषण की वजह से त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। इस स्थिति में फलों का सेवन खासकर आम का सेवन लाभकारी हो सकता है।आम में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन (विटामिन-ए का ही एक रूप) पाया जाता है। एक जर्मन अध्ययन के अनुसार ये कैरोटीनॉयड त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। बीटा-कैरोटीन भी एक फोटोप्रोटेक्टिव एजेंट है, जो त्वचा को पराबैंगनी किरणों से बचाता है।
अगर आप कील-मुंहासों से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में आम को शामिल कर सकते हैं। साथ ही आम में मौजूद विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ बनाता है और झुर्रियों के शुरुआती लक्षणों को कम करता है। इसलिए, अगर आपको त्वचा में निखार लाना है और चमक को बरकरार रखना है, तो गर्मियों में आम का सेवन जरूर करें।

बालों के लिए आम के फायदे।

त्वचा के साथ-साथ बालों की खूबसूरती भी जरूरी है। बाल अगर लंबे हों, लेकिन स्वस्थ न हों, तो कोई फायदा नहीं है। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए सिर्फ शैंपू, कंडीशनर और तेल ही नहीं, बल्कि सही डाइट भी जरूरी है। बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है और बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसके अलावा भी आम में कई पौष्टिक तत्व हैं, जो बालों को घना और चमकदार बनाते हैं।

🌺🌺🌺🌺 धन्यवाद 🌺🌺🌺🌺

दर्शन आश्रम
गांव बुढेडा
गुडगांव

  1. Mangifera Indica (Mango)
  2. Mango Consumption Is Associated with Improved Nutrient Intakes, Diet Quality, and Weight-Related Health Outcomes as per NIH
  3. Nutritional Composition and Bioactive Compounds in Three Different Parts of Mango Fruit
  4. Mango fruit as per Wikipedia
  5. Chaunsa – Grown only in India & Pakistan
Please follow and like us:
error987
fb-share-icon
Tweet 89

1 thought on “आम के चौबीस फायदे! कहते आम को फलों का राजा, ऐसे बरसता है प्रजा पर सेहत का खजाना🥭😋”

Leave a Comment